Breaking News

इस बार थ्री-डी लुक में दिखेगा रावण परिवार!

इस बार श्रीगंगानगर के रामलीला मैदान में दशहरा उत्सव का नजारा कुछ अलग होगा। रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले परंपरागत रूप के बजाय थ्री-डी लुक और नए डिजाइन में नजर आएंगे। पुतलों के चेहरे गत्ते की विशेष लुगदी से मशीनों के सांचों में तैयार किए जा रहे हैं। महावीर दल कमेटी के पदाधिकारी सीताराम शेरेवाला बताते हैं कि हर बार दशहरा उत्सव में कुछ नया और आकर्षक करने का प्रयास रहता है। इस बार श्रीगंगानगर में तैयार होने वाले पुतलों की ऊंचाई करीब 70 फीट होगी। आधुनिक तकनीक से तैयार एक पुतले का वजन करीब 10 से 12 क्विंटल तक बताया गया है।

No comments