राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी
श्रीगंगानगर में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की घोषणा के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर चुनाव संबंधी नियमों की जानकारी दी और आचार संहिता की पूर्ण पालना के निर्देश दिए।
नामांकन के दौरान रैली पर रोक रहेगी तथा जिला परिषद सदस्य के लिए तीन, पंचायत समिति सदस्य के लिए दो और सरपंच पद के लिए एक वाहन की अनुमति होगी। चुनाव परिणाम के बाद विजय जुलूस पर भी प्रतिबंध रहेगा।
No comments