Breaking News

जेल में बंदी के कब्जा से नशीली गोलियां बरामद

श्रीगंगानगर के केन्द्रीय कारागृह में तलाशी के दौरान एक बंदी के कब्जा से नशीली गोलियां बरामद हुई। कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा प्रहरी की रिपोर्ट पर बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सुरक्षा प्रहरी विनोद मेघवाल की रिपोर्ट पर बंदी जगजीत सिंह उर्फ जग्गी पुत्र दारा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जेल में तलाशी के दौरान बंदी जग्गी के कब्जा से 180 नशीली गोलियां बरामद हुई थी।

No comments