जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
श्रीगंगानगर में जिला निर्वाचन विभाग द्वारा पंचायत आम चुनाव-2026 के चुनाव को लेकर आज गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से कहा कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों की पालना करते हुए चुनाव खर्च किया जाए, सभा की जाए और जुलूस निकाले जाएं। बैठक के लिए अभ्यर्थियों के प्रचार-प्रसार, निर्वाचन कार्यालय, आम सभा, जुलूस आदि कार्यों में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न आईटम्स की दरों पर चर्चा की गई।

No comments