Breaking News

राजमार्गों से बेसहारा पशु हटाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

श्रीगंगानगर जिले के राजमार्गों से बेसहारा पशुओं को हटाकर आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि नगर परिषद आयुक्त को नोडल अधिकारी और पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशों के तहत निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। इसका उद्देश्य राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

No comments