युवती से एक लाख की साइबर ठगी
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बड़ोपल में रहने वाली एक युवती से एक लाख रुपए की साइबर ठगी हो गई। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से झुंझूनूं जिले के गांव भोड़की निवासी पलक चौधरी ने बताया कि वह वर्तमान में बड़ोपल में रहती है। अज्ञात ठगों ने उसे झांसे में लेकर बैंक खाते से एक लाख रुपए ट्रांसफर करके ठगी कर ली। मुकदमे की जांच थाना प्रभारी रायसिंह को सौंपी गई है।

No comments