Breaking News

पिता ने जेल में बंदी बेटे को नशा पहुंचाने का किया प्रयास

श्रीगंगानगर के ग्रामीण इलाके में रहने वाले एक पिता ने केन्द्रीय कारागृह में अपने बंदी बेटे को नशीली गोलियां पहुंचाने के प्रयास किया। जेल प्रहरी द्वारा तलाशी लेने पर बंदी के लिए दिए जूतों से नशीली गोलियां व सफेद पाउडर बरामद हो गया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जेल सुरक्षा में तैनात आरएसी के जवान दीपचंद जाट की ओर से गांव पठानवाला निवासी 66 वर्षीय गुलाबाराम पुत्र सूरजाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जवान दीपचंद ने रिपोर्ट में बताया कि गुलाबाराम अपने बेटे बंदी विनय कुमार से मुलाकात करने आया था। मुलाकात करने के बाद अपने बंदी बेटे को जूते देने के लिए दिए।

No comments