सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर निकला 'रन फॉर यूनिटी' मार्च
श्रीगंगानगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार सुबह जिला मुख्यालय पर 'रन फॉर यूनिटीÓ मार्च निकाला गया।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में आयोजित मार्च के जरिए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया।
मार्च का शुभारंभ महाराजा गंगासिंह स्टेडियम से हुआ। मार्च में अमरचंद बोरड़, पुलिस अधीक्षक हरिशंकर, एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एसडीएम नयन गौतम, जिला परिषद के एसीईओ हरिराम चौहान, सीडीईओ अरविन्दर सिंह, खेल अधिकारी हरजिंदर सिंह, विजय कुमार, सुखमन जोहल, योजना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

No comments