Breaking News

घर से चार तोला सोने के जेवर व नगदी चोरी

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर कस्बे के वार्उ नम्बर 19 में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर सोने के जेवर व नगदी चोरी करके ले गये। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार संजय गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता ने रिपोर्ट दी कि मेरी पत्नी वर्षा ऊपर वाले कमरे से खाना बनाने व रसोई कार्य करके दरवाजा बंद करके नीचे आ गई। खाना खाने के बाद रात साढ़े नौ बजे वापिस ऊपर कमरे में गये तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था। बैड के अंदर रखा सामान भी इधर-उधर पड़ा था। बैड में रखी अटैची से सोने की एक चेन, सोने की दो अगूंठियां, दो जोड़ी बालियां व बैग में रखी 25 हजार रुपए की नगदी गायब थी।

No comments