सभापति चुनाव को संजय मूंदड़ा ने दी अदालत में चुनौती
श्रीगंगानगर नगर परिषद सभापति चुनाव का विवाद अब न्यायालय पहुंच गया है। वार्ड 55 से पार्षद निर्वाचित संजय मूंदड़ा ने जिला न्यायाधीश न्यायालय में चुनाव याचिका दायर कर वार्ड 58 के पार्षद एवं सभापति अजय 'लक्कीÓ दावड़ा के निर्वाचन को चुनौती दी है। याचिका में दावड़ा का निर्वाचन शून्य घोषित करने के साथ स्वयं को सभापति निर्वाचित घोषित करने की मांग की गई है।
जिला न्यायाधीश ने मामले को सुनवाई के लिए एडीजे कोर्ट में भेज दिया है। अदालत ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की है। संजय मूंदड़ा के अधिवक्ता नृपेन कंबोज के अनुसार, याचिका में अजय दावड़ा के अलावा जिला कलक्टर और जिला परिषद के सीईओ को भी पक्षकार बनाया गया है।
No comments