Breaking News

हैड कैशियर ने बैंक से 14 लाख चुराए और गायब

रायसिंहनगर में पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में नियुक्त हैड कैशियर ने बैंक से 14 लाख रुपए की राशि चुरा ली। कैशियर ने अपने इस कृत्य के बारे में शाखा प्रबंधक को अवगत भी करवा दिया। मामला खुलने पर परिजनों ने बैंक में राशि जमा भी करवा डाली, इसके बावजूद हैड कैशियर पर मुकदमा दर्ज होने से नौकरी पर खतरा मंडरा गया। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस के अनुसार शाखा प्रबंधक अभिनव अरोड़ा निवासी पदमपुर ने रिपोर्ट दी कि हैड कैशियर ईश्वर पंवार ने विगत 21 सितम्बर को मेरे वाटसएप्प पर मैसेज करके बताया ' नमस्ते सर मैं कर्ज से परेशान होकर घर छोड़ कर जा रहा हूं दो तीन महीने भी लग सकते हैं, बैंक में 14 लाख रुपए कम है। शनिवार को भी कैश कम था, अब मेरी नौकरी पर आप पर है। घरवालों को परेशान मत करना, बैंक की चाबी कैश ड्रोर में है।Ó

No comments