Breaking News

दूसरे की फर्म के नाम पर नशीली दवाओं का कारोबार करने के आरोप में दो गिरफ्तार

श्रीगंगानगर में दूसरे व्यक्ति की फर्म के नाम का इस्तेमाल कर दवाइयों का कारोबार करने के मामले में सदर पुलिस ने आरोपी अश्वनी शर्मा उर्फ कालिया और उसके साथी इकबाल सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर केंद्रीय कारागृह से लाकर इस प्रकरण में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान फर्म के नाम के कथित दुरुपयोग और दवाइयों की सप्लाई से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। थाना प्रभारी सुभाष ढिल ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी निवासी अश्वनी शर्मा को पहले नशीली दवाइयों की तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

No comments