नगर परिषद कर्मियों ने सड़क पर सामान रखने वालों की फोटोग्राफी की
श्रीगंगानगर के नगर परिषद की ओर से स्वच्छ व सुन्दर शहर, कचरा मुक्त एवं अतिक्रमण मुक्त शहर के तहत गोल बाजार एवं स्वामी दयानन्द मार्ग स्थित शहर की अन्य मार्केट में दुकानों से बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।
इसके तहत नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा आज गोल बाजार एवं स्वामी दयानन्द मार्ग पर दुकान से बाहर सामान रखने वाली दुकानों की फोटोग्राफी की गई। दुकान के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों की रिपोर्ट तैयार कर नगर परिषद आयुक्त को दी जाएगी।
इसके पश्चात नगर परिषद प्रशासन द्वारा उक्त दुकानदारों पर कार्यवाही की जाएगी।

No comments