Breaking News

गैंगस्टर से धमकी दिलाने के आरोप में विधायक बंसल पर एक और मुकदमा

हनुमानगढ़ में लगता है विधायक गणेशराज बंसल के बुरे दिन अभी खत्म नहीं हुए हैं। सरकार से 36 का आंकड़ा जारी है। निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल और अन्य के खिलाफ गैंगस्टर के जरिए धमकी दिलाने के आरोप में एक और मामला दर्ज हुआ है। खनन कारोबारी रिछपाल खर्रा की रिपोर्ट पर जंक्शन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए फाइल सीआईडी-सीबी को भेज दी है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि विधायक से रंजिश के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर के नाम पर उन्हें धमकी दी गई। रिछपाल खर्रा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता हनुमानगढ़ पुलिस विभाग में कार्यरत रहे हैं। वह खनन कारोबार से जुड़े हैं, उनका ससुराल भी हनुमानगढ़ में है और वह जयपुर में रहते हैं। कारोबार के सिलसिले में उनका हनुमानगढ़ आना-जाना रहता है। परिवादी के अनुसार, उन्हें व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताते हुए कथित तौर पर कहा कि वह गणेशराज बंसल का पीछा करना छोड़ दें, क्योंकि वह उनका आदमी है। ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

No comments