Breaking News

सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला वेटर की मौत

रायसिंहनगर पुलिस थाना क्षेत्र में अनूपगढ़ मार्ग पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। वह एक होटल में काम करके स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने पिकअप जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलस के अनुसार बीकानेर जिले के गांव जलालसर निवासी सूबाराम पुत्र सादुलराम बावरी ने रिपोर्ट दी कि मेरी पत्नी 27 वर्षीय निशारानी बावरी अपनी मां छिन्द्रपाल कौर के पास छात्रावास कॉलोनी रायसिंहनगर में रहती है। निशा रानी रायसिंहनगर में स्थित ब्लैक पेंथर होटल में वेटर का काम करती है। निशा रात पौने 11 बजे होटल से काम खत्म करके स्कूटी से घर के लिए रवाना हुई। अनूपगढ़ मार्ग पर भोमिया जी मंदिर के निकट पिकअप जीप ने निशा की स्कूटी में टक्कर मार दी।

No comments