पंचायत चुनाव लडऩे के लिए सुल्तान सिंह ने छोड़ी पुलिस की नौकरी
राजस्थान के सीकर जिले में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी के बीच रानोली थाने में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे सुल्तान सिंह बराल ने जिला परिषद का चुनाव लडऩे के लिए अपनी खाकी वर्दी और पुलिस की नौकरी को अलविदा कह दिया है। सुल्तान सिंह बराल अब आगामी जिला परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 40 से बतौर उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी द्वारा अपनी नौकरी के पूरे 10 साल बाकी रहते हुए इस तरह राजनीति में कदम रखने का फैसला चर्चा का विषय बन गया है।

No comments