Breaking News

तेज रफ्तार डंपर ने अंबेडकर सर्किल की रेलिंग तोड़कर लिवाली की ओर भागा ड्राइवर

सवाई माधोपुर के बामनवास में एक तेज रफ्तार डंपर ने अंबेडकर सर्किल की रेलिंग तोड़ दी। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पंचायत समिति के पास स्थित अंबेडकर सर्किल पर गढ़मोरा की तरफ से तेज गति से आ रहा डंपर अंबेडकर सर्किल की रेलिंग को टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे सर्किल की रेलिंग टूट गई। इसके बाद चालक डंपर लेकर लिवाली की ओर निकल गया।

No comments