फिरोजपुर जा रही मालगाड़ी से ट्रक की जोरदार भिड़ंत
फिरोजपुर जा रही मालगाड़ी के साथ दव कॉलेज गंदे नाले के पास मशीनों से लोडेड ट्रक टकरा गया। इस दौरान किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ मगर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लगभग 6 फीट तक पिछले हिस्से से ट्रक टूट गया। जिस वजह से लगभग एक घंटा तक मालगाड़ी मौके पर ही खड़ी रही। घटना के बाद से चालक मौके से फरार ंहो गया।
मली जानकारी के अनुसार खाली मालगाड़ी जालंधर शहर से फिरोजपुर की तरफ जा रही थी सुबह करीब 6 बजे वह अभी गंदे नाले के पास पहुंची थी कि तभी वहां पर एक मशीनों से लोडेड ट्रक बैक हो रहा था जो सीधे रेल ट्रैक पर आ रहे इंजन से जा टकराया।

No comments