12 लाख रुपए लेकर फर्जी शादी करवाई
श्रीगंगानगर के जैतसर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 20 एसडी में रहने वाले एक युवक की शादी करवाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए और चार तोला सोना हड़प लिया गया। पीडि़त युवक ने शादी करवाने वाली महिला, फर्जी दुल्हन सहित कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त राजपाल सिंह ने रिपोर्ट दी कि पवनदीप कौर पत्नी बिन्द्र सिंह निवासी 20 जीबी विजयनगर शादी करवाने का काम करती है। पवनदीप कौर ने मेरी शादी करवाने का आश्वासन दिया। मार्च 2025 में मैंने अपनी एक बीघा भूमि बेच कर पवनदीप कौर को पांच लाख रुपए दे दिये। पवनदीप कौर ने एक दो रिश्ते दिखाये भी। इसके बार पुन: रुपयों की मांग करने लगी।

No comments