Breaking News

पति-पत्नी को विदेश भेजने का झांसा देकर 24 लाख हड़पे

हनुमानगढ़ में पति-पत्नी को विदेश भेजने का झांसा देकर 24 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। गोलूवाला पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर इमीग्रेशन सेंटर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गोलूवाला के वार्ड नम्बर 11 निवासी संजय पुत्र बद्रीप्रसाद जाट ने रिपोर्ट दी कि करीब पांच माह पूर्व सोशल मीडिया के जरिए साहिल पुत्र ओमप्रकाश जाट निवासी पदमपुर संचालक हब इमीगे्रशन पदमपुर से सम्पर्क हुआ। मुझे व मेरी पत्नी मोनिका को दक्षिण कोरिया जाना था। इस बारे में साहिल से हमारे दोनों का वीजा एक साथ दिलाने के लिए 24 लाख रुपए में बात हुई।

No comments