किसानों ने रावलामंडी तहसील कार्यालय को घेरा, प्रशासन ठप
रावलामंडी में खेत बचाओ, किसान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में शनिवार को किसानों का महापड़ाव घड़साना में 24 वें दिन भी जारी रहा। वहीं आंदोलित किसानों ने आज रावलामंडी में पहुंचकर तहसील कार्यालय का घेराव कर प्रशासन ठप किया।
किसानों का कहना है कि मांगें नहीं माने जाने तक महापड़ाव व आंदोलन जारी रखा जाएगा। वहीं किसानों ने कहा कि किसान 6 महीने का राशन व अन्य सामान लेकर आंदोलन में उतरें हैं। इसके आगे भी जरूरत पड़ी तो किसान अपनी व्यवस्था करेगा। लेकिन किसानों की मांगे पूरी नहीं होने तक किसान घर नहीं जाएगा। यह संकल्प लेकर महापड़ाव में बैठे हैं।

No comments