हड़ताल समाप्त, आम लोगों को मिली राहत, दूध के भावों को लेकर अभी भी गतिरोध
श्रीगंगानगर में. दूध के रेट बढ़ाने को लेकर चल रही पशुपालकों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन समाप्त हो गई। दूध उत्पादक पशुपालकों के संगठन श्रीगंगानगर दूध यूनियन ने 10 रुपए प्रति लीटर रेट बढ़ाकर दूध बेचने का निर्णय लिया है। इस पर दूध सप्लायर सहमत नहीं हैं। वे सहकारी डेयरी सरस की ओर से दूध खरीद का रेट बढ़ाए जाने पर ही पशुपालकों से बढ़े भावों पर दूध खरीदेंगे। इससे हड़ताल समाप्त होने की घोषणा भले ही हो चुकी है। भावों को लेकर गतिरोध अभी भी बना हुआ है। अब सरस पर रेट बढ़ाने का दबाव है।
भाव बढ़ाने के संबंध में सरस डेयरी के एमडी उग्रसेन सहारण से बात की तो उन्होंने कहा कि सरस डेयरी सरकार का उपक्रम है। दूध उत्पादक किसानों और आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

No comments