Breaking News

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का 'मिशन पंचायत चुनाव', सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया बड़ा ऐलान

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों की सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। ग्रामीण अंचलों में अपनी राजनीतिक पकड़ को और अधिक मजबूत करने और एक मजबूत 'तीसरे विकल्पÓ के रूप में उभरने के उद्देश्य से आरएलपी ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय व आवास पर प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के टिकट वितरण को लेकर जिलावार गहन मंथन किया गया और पार्टी ने जल्द ही अपने अधिकृत उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के संकेत दिए हैं।

No comments