Breaking News

महिला पुलिस अधिकारी ने वकील को मारा थप्पड़, धरने पर बैठे बार एसोसिएशन के वकील

अजमेर जिले के किशनगढ़ में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने पर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया के बीच विवाद हो गया। इस दौरान ट्रैफिक सीओ ने वकील को थप्पड़ मार दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला अधिकारी वकील को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही हैं। घटना के बाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने शहर में सड़क को जाम करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वकील पुलिस अधिकारी को निलंबित करने और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। तीन घंटे बाद सीओ सीटी ने वकीलों को समझाकर धरना समाप्त करवाया। मामला मदनगंज थाना क्षेत्र के सिटी रोड का शुक्रवार शाम 7 बजे का है।

No comments