Breaking News

पूर्व जिला प्रमुख के भाई का शव कार में मिला

बीकानेर शहर में बंद कार में पूर्व जिला प्रमुख के चचेरे भाई का शव मिला है। कार शिवबाड़ी इलाके में शुक्रवार को सुबह से खड़ी थी। शाम को लोगों ने कार के पास जाकर देखा तो युवक बैठा था, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का लॉक तोड़कर गेट खोला और युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। युवक की पहचान रामप्रताप सियाग निवासी कपूरीसर (लूणकरणसर) के रूप में हुई है। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया- लोगों ने शिवबाड़ी क्षेत्र में कार में बैठे युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं होने की सूचना दी थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार का गेट खोलने की कोशिश की तो पता चला कि गाड़ी अंदर से लॉक है।

No comments