बदमाशों ने प्लान बदल कारोबारी के घर की थी लूट
अजमेर जिले के नसीराबाद में कारोबारी के घर आईटी अफसर बनकर 3 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने पहले इनकम टैक्स विभाग को सूचना देकर ईनाम की राशि लेने का प्लान बनाया था, लेकिन बाद में खुद ही फर्जी अफसर बनकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को 3 घंटे में पकड़ लिया। फिलहाल जेवरात बरामद नहीं हुए हैं।
अजमेर एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया-आरोपियों का पहले कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। आरोपियों ने पहले तय किया था कि कारोबारी के पास करोड़ों की सम्पति है और इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी जाए और ईनाम की राशि प्राप्त की जाए, लेकिन बाद में इनका प्लान बदल गया और वारदात को अंजाम दे डाला।

No comments