अमेरिका अब रूस से डीजल खरीदेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस से डीजल खरीदने का समझौता किया है। दरअसल, रूस ने 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद अमेरिका ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा दिया था।
अब अमेरिका ने रूसी डीजल खरीदने पर लगी रोक को 7 अप्रैल 2027 तक के लिए हटा लिया है। ट्रम्प ने शुक्रवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि इस फैसले से दुनियाभर में डीजल की सप्लाई बढ़ेगी जिससे कीमतें कम होंगी।
खास बात यह है कि सितंबर में ही ट्रम्प ने ऐसे कानून पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले भारत और चीन जैसे देशों पर 100त्न तक टैरिफ लगाया जा सकता है।
ट्रम्प कई बार कह चुके हैं कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन को युद्ध रोकने के बाद ही अमेरिका से राहत मिलनी चाहिए। लेकिन अब ट्रम्प ने रूसी तेल को लेकर अपना रुख बदल दिया है।

No comments