Breaking News

राजस्थान के 11 जिलों में अकाल और सूखे की आहट

राजस्थान के 11 जिलों में अकाल और सूखे की आहट सुनाई दे रही है. प्रदेश के 52 शहर और 16 हजार गांव सूखा झेल रहे हैं. 16 जिलों में इस बार औसत से बेहद कम बारिश हुई है. मारवाड़ में इस बार 33 फीसदी से कम बारिश हुई है. प्रदेश सरकार अकाल और सूखे की स्थिति को लेकर गंभीर है. पानी का संकट दूर करने के लिए 650 वाहन और 3200 श्रमिक लगाए गए हैं. हैंडपंप मरम्मत के लिए 150 वाहनों की स्वीकृति दी गई है. आपात मद में कलेक्टर को 75 लाख तक व्यय का अधिकार है. कलेक्टर अपने स्तर पर 25 लाख रुपए पानी के लिए मंजूर कर सकेंगे.

No comments