जंतर-मंतर बना छावनी, सौरभ भारद्वाज समेत 50 नेता हिरासत में लिए गए
दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत 'आप' के कई नेताओं को हिरासत में लिया है। सौरभ भारद्वाज ने लोगों से अपील की है कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचें और उनके इस्तीफे की मांग करें। वहीं दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए बैरिकेड्स लगा दिए हैं और जंतर-मंतर रोड को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही जंतर-मंतर पर बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है।

No comments