गुजरात से जयपुर जा रही बस हाईवे से नीचे उतरी
गुजरात से जयपुर जा रही एक स्लीपर बस मंडाना थाना क्षेत्र में एनई-4 पर किलोमीटर 408.3 के पास अचानक सड़क से नीचे उतर गई। इस हादसे में बस में बैठे यात्रियों को हल्की चोटें आईं। इस दौरान बस पलटी नहीं, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
मंडाना थाना सूचना अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि बस के सड़क से नीचे उतरने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि यह घटना कैथून थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

No comments