बीजेपी ने पहले फेज के 12-जिलों के टिकट फाइनल किए
बीजेपी ने पंचायत चुनाव के पहले फेज के 12 जिलों के टिकट फाइनल कर दिए हैं। प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी ने अजमेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, जोधपुर, फलोदी, नागौर, पाली, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर के जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के नाम फाइनल किए।
आज बाकी 4 जिलों जयपुर, अलवर, बीकानेर और कोटा को लेकर रायशुमारी होगी। पहले फेज में 16 जिलों में चुनाव हैं। लेकिन पार्टी निकाय चुनाव की तर्ज पर ही टिकट जारी करेगी। जिन जिलों में नाम फाइनल हो चुके हैं। उन जिलों के सिंबल जिला प्रभारियों को दिए जा चुके हैं।

No comments