मां वैष्णो देवी के दरबार में लगा भक्तों का तांता
शारदीय नवरात्रों का आज दूसरा दिन है। आज सोमवार को भी मां वैष्णो देवी के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं का तांता देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु इस दौरान माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।
नवरात्रों को लेकर माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा समूचे वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। जिनमें बिजली, पानी, खाने-पीने की उचित व्यवस्था सहित सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

No comments