Breaking News

ऑनलाइन गेम में मुनाफा कमाकर झांसे में लिया, युवक से हड़पे 4.67 लाख रुपये

चूरू जिले में साइबर अपराधियों का एक नया और खतरनाक पैंतरा सामने आया है. सोशल मीडिया के माध्यम से कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगों ने एक युवक को अपनी ठगी का शिकार बना लिया. छापर थाना क्षेत्र के रहने वाले सीताराम जाट को आरोपियों ने 'ड्रेगन टाइगरÓ नामक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए जाल में फंसाया. शुरुआती दौर में ठगों ने युवक को भरोसा दिलाने के लिए ऑनलाइन गेम में कुछ छोटी रकमें जितवाईं. जब पीडि़त का विश्वास पूरी तरह कायम हो गया, तो उससे बड़ी रकम दांव पर लगवाने का खेल शुरू कर दिया गया. उसने अलग-अलग ट्रांजेक्शन करके कुल 4 लाख 67 हजार 400 रुपये आरोपियों द्वारा दिए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए.

No comments