'जिस परम शक्ति से पूरा संसार संचालित होता है, उन मां का नमन करते हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां अंबिका की पूजा की और साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मसंयम के लिए मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद मांगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक 'चामुंडी सॉन्ग्सÓ का एक यूट्यूब लिंक साझा किया है। पीएम ने लिखा है नवरात्रि का दूसरा दिन तप, त्याग और संकल्प की प्रतीक मां ब्रह्मचारिणी की आराधना को समर्पित है। वे सभी को साहस और संयम का आशीर्वाद प्रदान करें। माँ ब्रह्मचारिणी को तपस्या, भक्ति, धैर्य और आत्म-अनुशासन की प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। हिंदू परंपरा के अनुसार, वे देवी पार्वती की गहन तपस्या और भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के उनके अटूट संकल्प का प्रतिनिधित्व करती हैं।

No comments