फैक्टरी में भीषण आग, तीन मजदूर झुलस
पाली में औद्योगिक क्षेत्र के फोर्थ फेज स्थित सारड़ा बायो पॉलिमर्स की गम-ग्वार फैक्टरी में देर रात भीषण आग लग गई। हादसे के समय फैक्टरी में नाइट शिफ्ट में 17 मजदूर काम कर रहे थे। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गए, जबकि दो मजदूर फैक्टरी के अंदर फंस गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया गया। आग बुझाने के लिए पाली समेत आसपास के शहरों से दमकल की आठ गाडिय़ां बुलाई गईं। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह चार बजे आग पर काबू पाया जा सका।

No comments