त्योहारों पर जोधपुर मंडल से 7 स्पेशल ट्रेनें शुरू
त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे 7 ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। जोधपुर मंडल से इन सात ट्रेनों को डेढ़ महीने तक चलाया जाएगा।
ऐसे में ये ट्रेने अलग-अलग रूट पर 76 फेरे करेगी। जोधपुर मंडल से गोरखपुर,हरिद्वार,सूबेदारगंज,बांद्रा टर्मिनस,चेन्नई बीच,दानापुर और मऊ जाने वाले यात्रियों को इसका फायदा होगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि त्योहारों के दौरान बढ़ते यात्री भार को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

No comments