तनोट मंदिर में पूर्व सीएम गहलोत ने बांधा-मन्नत का रुमाल
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने दो दिवसीय जैसलमेर दौरे के दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर माता के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गहलोत ने मंदिर परिसर में मन्नत का रुमाल भी बांधा।
पूर्व सीएम द्वारा रुमाल बांधने के बाद राजनीतिक और स्थानीय गलियारों में इस बात की चर्चा है कि उन्होंने भी माता के दरबार में अपनी कोई विशेष मुराद मांगी है।

No comments