Breaking News

रिलायंस स्मार्ट पॉइंट पर मिलीं 100-किलो से ज्यादा सड़ी-गली सब्जियां

जालोर में आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सही खानपान, स्वस्थ राजस्थान अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जालोर शहर स्थित रिलायंस स्मार्ट पॉइंट और जालोर मार्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान रिलायंस स्मार्ट पॉइंट पर 100 किलो से अधिक सड़ी-गली सब्जियां और खराब फल मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया गया। दोनों प्रतिष्ठानों में मिली कमियों पर इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार मीना ने रिलायंस स्मार्ट पॉइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठान में 100 किलो से अधिक सड़ी-गली और खराब सब्जियां और फल पाए गए।

No comments