दिल्ली में दीया कुमारी ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दी्या कुमारी ने आज शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओÓ अभियान एवं 'महिला सशक्तिकरण केंद्रÓ के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और नवाचारों पर प्रस्तुतीकरण दिया।
सम्मेलन में दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं और विभिन्न राज्यों में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।

No comments