Breaking News

जयपुर में रील्स के लिए बढ़ा क्रेज, नियम तोडऩे पर पुलिस कर रही कार्रवाई

फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने की होड़ में रील बनाने का जुनून जयपुर के युवाओं को सड़क से सार्वजनिक स्थलों तक नियमों की सीमा लांघने के लिए उकसा रहा है। वीडियो वायरल होते ही यही रील पुलिस के लिए कार्रवाई का सबूत बन रही है। पुलिस रिकॉड्र्स के मुताबिक, रील शूटिंग के दौरान स्टंट, हुड़दंग और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड वाहनों के मामलों में कार्रवाई बीते एक साल में करीब 50 फीसदी बढ़ी है। सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए पुलिस वाहन नंबर और चेहरों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है। कुछ मिनट की वायरल रील के बदले युवाओं को चालान, वाहन जब्ती, एफआईआर और गिरफ्तारी तक का सामना करना पड़ रहा है।

No comments