स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति परमेलिन का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत
स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन सोमवार को तीन दिन की राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत में राष्ट्रपति भवन में समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। इस दौरान स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। स्वागत समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति ने कहा कि यह दौरा इस बात पर जोर देने का एक बेहतरीन मौका है कि स्विट्जरलैंड और भारत दोनों इस रिश्ते को कितनी अहमियत देते हैं।

No comments