फ्लाईओवर से गिरी बस, 2 छात्र समेत 3 की मौत
पंजाब के नवांशहर में एक प्राइवेट बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी गई। हादसे में दो छात्र और कंडक्टर की मौत हो गई। वहीं, एक छात्र के लापता होने की बात सामने आई है। हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे बंगा के पास गांव मजारी में हुआ। बस में मनाली से लौट रहे पर्यटक और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों को लेकर अमृतसर जा रही थी।
ड्राइवर को नींद की झपकी आने से बस बेकाबू हो गई और फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

No comments