जयपुर में अचार में मिली मरी छिपकलियां और मच्छर:85 हजार किलो अचार और सॉस जब्त
जयपुर में सेंट्रल फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और सीएमएचओ जयपुर सेकंड की टीम ने मुहाना मंडी में मैसर्स श्री श्याम फूड्स पर कार्रवाई की। अचार की टंकियों में मरी छिपकलियां, मच्छर-मक्खियां और मकड़ी के जाले मिले। टीम ने करीब 85 हजार किलो रखे माल को सीज कर दिया।
फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया- टीम जब मुहाना मंडी स्थित फर्म के बेसमेंट में गई तो वहां प्लास्टिक की करीब 100 टंकियों में 80 हजार किलो अलग-अलग प्रकार के अचार का कच्चा माल भरा हुआ था। करीब 5 हजार किलो तैयार अचार पैक करके रखा हुआ था।

No comments