Breaking News

बालोतरा में ट्रक से 1726 लीटर शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

बालोतरा जिले में आईसर मिनी ट्रक के गुप्त केबिन में छिपाकर ले जाई जा रही 1,726.56 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। मामले में पहले ट्रक चालक खेमाराम को गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच में तस्करी से जुड़े तीन और आरोपियों की पहचान हुई, जिन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक इस मामले में चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस शराब की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। ट्रक के गुप्त केबिन में पंजाब और राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 197 कार्टन मिले। शराब की कुल मात्रा 1,726.56 लीटर थी।

No comments