राहुल गांधी का फोन, एक्शन में डोटासरा: रातभर पुलिस कमिश्नरेट में सोए दिग्गज
राजस्थान कांग्रेस के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने बीती रात जयपुर पुलिस आयुक्तालय में गुजारी। देर शाम को डोटासरा आयुक्तालय पहुंचे थे। दिल्ली में एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ हुई मारपीट मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की जिद की। जब एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो कांग्रेस के नेता वहीं धरने पर बैठ गए। आधी रात तक कमिश्नरेट में धरना दिया और रामधुनी गाई। फिर वहीं गद्दे मंगवाए और सो गए।

No comments