जयपुर के गोपालपुरा में बनेगा एलिवेटेड रोड और 4 लेन अंडरपा
जयपुर के अति व्यस्त गोपालपुरा इलाके में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए एक बड़ा ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है. इसके तहत गुर्जर की थड़ी से त्रिवेणी नगर तक ऊपर एलिवेटेड रोड और उसके नीचे चार लेन का अंडरपास बनाया जाएगा. इस दोमंजिला ट्रैफिक व्यवस्था के बनने से 5 किलोमीटर का सफर जो पहले 25 से 26 मिनट में तय होता था, वह घटकर मात्र 10 से 11 मिनट का रह जाएगा. जेडीए की पब्लिक वक्र्स कमेटी की बैठक में इस अंडरपास के निर्माण प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है और 3 महीने बाद इसका काम शुरू होने की संभावना है.

No comments