सरपंचों के लिए नामांकन आज, कल होगी वोटिंग
जोधपुर जिले में पहले चरण की 6 पंचाय समितियों में सरपंच और पंचों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह 8 से नॉमिनेशन शुरू हुए। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक तय किया गया है।
इसके कुछ देर बाद चुनाव चिह्न देकर चुनाव लडऩे वाले फाइनल प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। शनिवार को पहले चरण की पंचायत समितियों के सरपंच और पंच के लिए चुनाव होगा। सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी।

No comments