आधार-कार्ड नहीं होने पर भी सरकारी स्कूलों में मिलेगा एडमिशन- प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश,
राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में अब आधार कार्ड नहीं होने के कारण किसी भी बच्चे को प्रवेश से वंचित नहीं रखा जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने इस संबंध में प्रदेश के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में भी बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिया जाए।
इस निर्णय से उन बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत मिलेगी, जिनके पास किसी कारणवश अभी तक आधार कार्ड नहीं है या इसे बनवाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दस्तावेज के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय में प्रवेश का अवसर मिले।

No comments