2 दिन में सोना 3000 से अधिक टूटा, चांदी 13000 से अधिक हुई सस्ती
एमसीएक्स पर आज सोने-चांदी के भाव में आज भी बड़ी गिरावट नजर आ रही है। आज 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 142443 रुपये पर आ गया है। जबकि, चांदी का भाव 194847 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। शुरुआती कारोबार में ही चांदी के रेट में आज 5000 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, सोना आज 860 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा है। दो दिन में सोने के भाव में 3000 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है जबकि, चांदी 13000 रुपये से अधिक टूट चुका है।

No comments