Breaking News

तिब्बत भूकंप : 7.0 तीव्रता के झटकों में ढह गए 300 से ज्यादा घर, 16 लोगों की मौत

तिब्बत में आए 7.0 तीव्रता के भूकंप में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। शहर के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। शुक्रवार सुबह तक घायलों में से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई गई, जबकि 21 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। भूकंप के कारण 300 से अधिक घर ढह गए। भूकंप से हुए नुकसान का आकलन अभी भी किया जा रहा है। राहत कार्य तेजी से चल रहा है और प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, ताजा भूकंप धरती की सतह से 173 किलोमीटर गहराई में आया। इसका केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से लगभग 400 किलोमीटर दूर था।

No comments